जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनी फरियादें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Share your love

लखनऊ, संवाददाता।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और प्रत्येक मामले में प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में सबसे अधिक शिकायतें पुलिस, आर्थिक सहायता, जमीन विवाद और पारिवारिक मतभेदों से जुड़ी रहीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश दिया।

कई पीड़ितों ने आर्थिक सहायता और इलाज से जुड़ी समस्याएँ रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने सहानुभूति जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान है, और प्रत्येक नागरिक को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News