दहेज उत्पीड़न का मामला: पिता की तहरीर पर ठठिया पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ की कार्रवाई

Share your love

संवाद 24 कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता जसवंत सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर ठठिया पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार पीड़िता शिवानी, निवासी गौरनपुरवा खैरनगर है। शिवानी का विवाह 11 नवंबर 2023 को दिनेश पुत्र दीवारीलाल दोहरे, निवासी दरियागंज पट्टिया, जनपद फर्रुखाबाद के साथ हुआ था।

आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शिवानी को प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से उत्पीड़न किया गया। पीड़िता के अनुसार प्रताड़ना बढ़ने पर उसे ससुराल से निकाल दिया गया, जिसके बाद वह अपने मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मामले में ठठिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति दिनेश समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News