योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Share your love

संवाद 24 गोरखपुर।योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने एक-एक कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पुलिस से जुड़ी शिकायतें, राजस्व, आवास, चिकित्सा सहायता, पारिवारिक विवाद और आर्थिक सहायता से जुड़े मामले प्रमुख रूप से सामने आए। मुख्यमंत्री ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की, जबकि अन्य प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सौंपा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी फरियादी के साथ अन्याय न हो और समस्याओं का समाधान शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दरबार में मौजूद अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि गंभीर मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। चिकित्सा सहायता और आर्थिक मदद से जुड़े मामलों में तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।

जनता दरबार में अपनी बात रखने आए फरियादियों ने मुख्यमंत्री द्वारा समस्याएं सुने जाने और कार्रवाई का भरोसा मिलने पर संतोष व्यक्त किया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, प्राप्त शिकायतों की निगरानी की जाएगी और तय समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएग

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News