राहुल गांधी का आरोप “RSS सभी संस्थाओं पर नियंत्रण चाहती है, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से CJI को हटाया गया”

Share your love

संवाद 24, नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को चल रही चुनाव सुधारों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और RSS पर तीखा हमला बोला।

राहुल गांधी ने कहा “RSS देश की हर संस्था पर कब्जा करना चाहती है। चुनाव आयोग पर भी नियंत्रण किया जा रहा है और चुनावों में इसका इस्तेमाल BJP कर रही है।”

उन्होंने दावा किया कि ED, CBI, IB और आयकर विभाग जैसे केंद्रीय संस्थानों का दुरुपयोग हो रहा है। साथ ही यह भी कहा कि देशभर की यूनिवर्सिटियों में नियमों को दरकिनार कर RSS से जुड़े वाइस चांसलर नियुक्त किए जा रहे हैं।

राहुल ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव को लेकर भी सरकार को घेरा। उनका आरोप था “नई व्यवस्था में CJI को बाहर कर दिया गया है। मोदी और शाह अपने अनुसार चुनाव आयुक्त चुनना चाहते हैं।”

अखिलेश यादव बोले SIR के बहाने चल रहा ‘NRC जैसा अभियान’

चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा—
“SIR के नाम पर अंदर ही अंदर NRC जैसा काम किया जा रहा है। यूपी सरकार कह रही है कि डिटेंशन सेंटर बनाए जा रहे हैं— जो काम खुलकर नहीं कर सकते, वो SIR की आड़ में कर रहे हैं।”

TMC का आरोप— SIR वोटर डिलीट करने का टूल बन गया

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि SIR का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर वोट हटाने के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा—
“चुनाव आयोग नागरिकता तय करने की अथॉरिटी नहीं है। लाखों वोट डिलीट किए जा रहे हैं और BJP इसका जश्न मना रही है।”

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News