गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को कुचला, 4 की मौत

Share your love

संवाद 24 रायबरेली। गंगा एक्सप्रेस‑वे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे सात लोगों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में चार लड़कियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जगतपुर क्षेत्र के निवासी सात लोग पास के गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होकर पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान सुल्तानपुर जनौली के पास पीछे से तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम और एंबुलेंस पहुंचने में हुई देरी के कारण घायलों को अस्पताल पहुंचाने में कठिनाई हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News