कैंची धाम से घर वापसी में हादसा, डंपर की टक्कर से मौसी-भांजे की मौत
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। फर्रुखाबाद जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे मौसी-भांजे की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य परिजन घायल हो गए। हादसा मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-बरेली हाईवे पर मराहला गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के वीरेंद्रनगर वार्ड नंबर-30 निवासी स्व. रामचंद्र कुशवाह के पुत्र सुनील कुशवाह (28) अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड स्थित कैंची धाम दर्शन के लिए गए थे। उनके साथ ग्वालियर निवासी मौसी कांति कुशवाह (35) पत्नी रवि कुशवाह सहित परिवार के अन्य सदस्य संजय सिंह कुशवाह, ऋषि कुशवाह, नीलम कुशवाह और अंजना कुशवाह मौजूद थे। सोमवार देर रात सभी लोग कार से अपने घर लौट रहे थे।
हाईवे पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
चौकी प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मौसी कांति कुशवाह और भांजे सुनील कुशवाह को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
दो भाइयों में छोटे थे और एमए के छात्र थे। उनकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं कांति कुशवाह के पति मजदूरी करते हैं। उनके एक पुत्र आयुष और दो पुत्रियां मानसी और श्री हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
कि डंपर चालक दुर्घटना के बाद वाहन समेत फरार हो गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और डंपर की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की गंभीर समस्या को उजागर करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।






