लखनऊ में घने कोहरे ने IND-SA चौथा T-20 रुकवाया, टॉस तक नहीं हो सका, मैच रद्द; फैंस मायूस, अखिलेश बोले—यह फॉग नहीं, स्मॉग है

Share your love

संवाद 24 लखनऊ। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी-20 मुकाबला कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया। मैच बुधवार शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन घनी धुंध के चलते टॉस तक नहीं हो सका। अंपायर्स ने छह बार मैदान का निरीक्षण किया, हालांकि रात 9:30 बजे तक दृश्यता में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया गया।

सीरीज का हाल

पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारत 2-1 से आगे है।

  • पहला मैच: भारत ने 101 रन से जीत दर्ज की
  • दूसरा मैच (मुल्लांपुर): साउथ अफ्रीका ने 51 रन से जीत हासिल की
  • तीसरा मैच (धर्मशाला): भारत ने 7 विकेट से जीतकर बढ़त बनाई
    अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरी

लखनऊ में मंगलवार रात से ही कोहरा छाया रहा। बुधवार सुबह हालात और खराब हो गए। कई इलाकों में विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग ने पहले ही शाम से कोहरा छाने का अनुमान जताया था। क्रिकेट विशेषज्ञों ने भी मैच में व्यवधान की आशंका जताई थी।

स्टेडियम पहुंचे फैंस लौटे निराश

मैच रद्द होने से हजारों दर्शक मायूस हो गए। बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचे थे।

  • सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर शंख लेकर आए और टीम इंडिया की जीत के लिए शंखनाद भी किया।
  • साधु-संत भी मैच देखने पहुंचे थे।
  • नेपाल से आए दर्शक शशांक मिश्रा ने कहा, “बहुत दूर से मैच देखने आया था। इंडिया को जितना था, लेकिन मैच रद्द हो गया। बहुत बुरा लगा।”
  • आशीष जायसवाल और कुलदीप सिंह ने कहा, “मैच नहीं हुआ, मजा नहीं आया। टिकट का पैसा वापस मिलना चाहिए।”

अखिलेश यादव का तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैच रद्द होने पर सरकार और प्रदूषण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा,

“दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुंच गया है। इसलिए यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हो पा रहा। यह फॉग नहीं, स्मॉग है।”

सुरक्षा और प्रसारण पर भी असर

घने कोहरे की वजह से खिलाड़ियों की सुरक्षा, फील्डिंग और टीवी ब्रॉडकास्ट प्रभावित होने की आशंका थी। इसी कारण अंपायर्स और मैच रेफरी ने खेल शुरू न कराने का फैसला लिया।

अब सभी की निगाहें अहमदाबाद में होने वाले अंतिम मुकाबले पर हैं, जहां मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News