कानपुर में कोहरे के बीच सख्त चेकिंग: फर्जी विधायक पास वाली कार सीज

संवाद 24 संवाददाता। कोहरे से बढ़ते सड़क हादसों पर सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद प्रशासन सक्रिय। शनिवार शाम डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चला।

गंगा बैराज पर फर्जी विधायक पास वाली इनोवा कार पकड़ी गई। चालक नशे में था, ब्रीथ एनालाइजर से पुष्टि होने पर कार नवाबगंज थाने में सीज। एक स्विफ्ट कार भी नशे में ड्राइविंग पर जब्त

शहर के प्रमुख चौराहों पर 90 वाहनों की जांच: 39 चालान, 2 वाहन सीज। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग पर सख्ती। डीएम ने चालकों को कोहरे में सावधानी बरतने की हिदायत दी।

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News