बेकाबू टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक युवक गंभीर घायल

संवाद 24 संवाददाता। शिवराजपुर कस्बे में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बंसल मोड़ के पास तेज रफ्तार और बेकाबू टेम्पो ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पो तेज गति में था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे सामने से आ रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। जहां उपचार के दौरान एक घायल, जो ब्लॉक कर्मी बताया जा रहा है, ने दम तोड़ दिया। दूसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। टेम्पो चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News