कानपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डी-टू गैंग का कुख्यात शूटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू गिरफ्तार

संवाद 24 संवाददाता। कानपुर पुलिस को रविवार सुबह बड़ी सफलता मिली जब अनवरगंज थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने डी-टू गैंग के कुख्यात शूटर व हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू को डिप्टी का पड़ाव चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर जेल से रंगदारी मांगने, हत्या के प्रयास और लूट जैसे 10 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

जेल में बैठकर मांगी थी 5 लाख की रंगदारी – बांसमंडी निवासी रहनुमा बानो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सबलू ने उनके पति मो. नावेद का नाम एक जानलेवा हमले के मामले में साजिशन लिखवा दिया था। इसके बाद नावेद को जेल भेज दिया गया। कुछ ही दिनों बाद रंगदारी के एक मामले में सबलू भी जेल गया।

जेल में मुलाकात के दौरान सबलू ने नावेद पर दबाव डालते हुए कहा “जमानत करवानी है तो पाँच लाख रुपये दो, वरना बाहर निकलने नहीं दूंगा। और अगर निकल भी आए तो जान से मार दूंगा।” डर के माहौल में नावेद ने एक लाख रुपये पहले ही दिलवा दिए, जबकि बाकी चार लाख रुपये बाहर आने के बाद देने का वादा किया। सबलू के गुर्गों ने महिला को लगातार फोन कर पैसे की मांग भी की।

एक साथी पहले ही गिरफ्तार, जुलूस निकालकर दहशत कम की गई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले सबलू के साथी और रंगदारी वसूलने वाले इरफान चूड़ी वाले को गिरफ्तार किया था। उसकी दहशत खत्म करने के लिए पुलिस ने उसे क्षेत्र में पैदल घुमाकर जुलूस निकाला, जिससे स्थानीय लोगों में भरोसा बढ़ा। कई दिनों से थी पुलिस की तलाश, आखिरकार दबोचा गया सबलू फरार चल रहा था और अनवरगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच लगातार उसकी तलाश में थीं। रविवार सुबह पुख्ता सूचना पर पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर डिप्टी का पड़ाव से गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी सेंट्रल का बयान डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर रंगदारी, हत्या का प्रयास, लूट, एनडीपीएस, और अन्य अपराधों के 10 मुकदमे दर्ज हैं। गैंग की सक्रियता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने का पूरा आश्वासन दिया गया है।

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News