केवाईसी नहीं तो रुक जाएगी सिलेंडर सप्लाई: उपभोक्ताओं के लिए बड़ी चेतावनी

संवाद 24 कानपुर। एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए सरकार और गैस वितरण कंपनियों ने बड़ा निर्देश जारी किया है। अगर कंज्यूमर ने ई-केवाईसी (e-KYC) के माध्यम से अपने गैस कनेक्शन का सत्यापन नहीं कराया, तो दिसंबर 2025 के बाद सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद कर दी जाएगी।

पिछले एक साल से चल रही ई-केवाईसी प्रक्रिया में अब तक केवल 54% उपभोक्ताओं ने ही सत्यापन पूरा किया है, जबकि जिले में कुल 11.77 लाख कनेक्शन हैं और हर दिन लगभग 40 हजार सिलेंडर घर-घर पहुंचते हैं।

क्यों अनिवार्य की गई है ई-केवाईसी? सरकार के निर्देश पर यह प्रक्रिया इसलिए लागू की गई है ताकि मृतक लोगों के नाम पर चल रहे कनेक्शन अपडेट हों, सही उपभोक्ताओं की पहचान हो, फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शन बंद किए जा सकें, जरूरतमंदों तक सही सब्सिडी पहुँच सके। अगर किसी कनेक्शन धारक का निधन हो चुका है तो कनेक्शन को परिवार के किसी सदस्य के नाम ट्रांसफर कराना अनिवार्य है।

ई-केवाईसी कैसे कराएं?

1- उपभोक्ता को अपनी गैस एजेंसी पर जाकर बायोमीट्रिक सत्यापन कराना होगा।

2- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है।

3 -आधार आधारित ओटीपी या फिंगरप्रिंट के माध्यम से सत्यापन पूरा किया जाता है।

एलपीजी वितरक एजेंसी के अनुसार, दिसंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की गैस सप्लाई रोक दी जाएगी। कंपनियाँ मैसेज के जरिए पहले ही उपभोक्ताओं को चेतावनी भेज रही हैं।

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News