राजाराम हत्याकांड में बड़ा खुलासा कागजों में मृत व्यक्ति जिंदा मिला लखनऊ में रह रहा संतोषी

संवाद 24 संवाददाता। बहुचर्चित राजाराम हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाला तथ्य हाथ लगा है। जिस व्यक्ति संतोषी को विवेचना में मृत दर्शाया गया था, वह न केवल जीवित है बल्कि लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में अपनी बेटी के साथ रह रहा है। अग्रिम विवेचना की मांग करने वाले वादी नरेंद्र देव ने संतोषी को मृत बताया था, लेकिन जांच में यह दावा पूरी तरह गलत साबित हुआ। इस खुलासे के बाद पूरे मामले में हड़कंप मच गया है और अब विवेचना की दिशा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसी बीच, हत्याकांड से जुड़ी जिस संदिग्ध महिला की तलाश पुलिस कर रही थी, वह मुंबई स्थित ठिकाने से फरार हो चुकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम मुंबई में डटी हुई है, जबकि दूसरी टीम लखनऊ में सक्रिय है। वहीं एफआईआर में नामजद गोली मारने के आरोपी दिल नियाय को एक बार फिर पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है। इस बार पूछताछ पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल स्वयं करेंगे।

पुलिस का कहना है कि नए तथ्यों के सामने आने के बाद पूरे प्रकरण की गहन समीक्षा की जा रही है और जांच में लापरवाही या गलत जानकारी देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News