होली पर रेल यात्रियों को राहत: कानपुर प्रयागराज समेत कई रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, समय और तारीखें नोट करें

Share your love

संवाद 24 संवाददाता। होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल और सूबेदारगंज से चरलापल्ली के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। इन स्पेशल ट्रेनों से कानपुर, प्रयागराज, गोविंदपुरी समेत कई शहरों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के आसपास ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ रहती है, ऐसे में विशेष ट्रेनों का संचालन यात्रियों की परेशानी कम करेगा।

कानपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04151
यह सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 6 से 27 मार्च तक हर शुक्रवार को चलेगी।
प्रस्थान: कानपुर सेंट्रल से दोपहर 1:00 बजे
आगमन: अगले दिन शनिवार को दोपहर 2:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल
ट्रेन संख्या 04152
प्रस्थान: लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शनिवार शाम 5:15 बजे
आगमन: अगले दिन रविवार को दोपहर 3:45 बजे कानपुर सेंट्रल
सूबेदारगंज–चरला पल्ली (हैदराबाद) स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04121
यह ट्रेन 26 फरवरी से 5 मार्च तक हर गुरुवार को चलेगी।
सूबेदारगंज से प्रस्थान: दोपहर 3:50 बजे
गोविंदपुरी आगमन: शाम 6:05 बजे
गोविंदपुरी से प्रस्थान: शाम 6:10 बजे
चरलापल्ली आगमन: शुक्रवार रात 8:00 बजे
ट्रेन संख्या 04122
यह ट्रेन 28 फरवरी से 7 मार्च तक हर शनिवार को चलेगी।
चरलापल्ली से प्रस्थान: सुबह 4:30 बजे
गोविंदपुरी आगमन: रविवार सुबह 7:15 बजे
गोविंदपुरी से प्रस्थान: 7:20 बजे
सूबेदारगंज आगमन: सुबह 10:00 बजे
ट्रैक कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त
होली स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ रेलवे ने यह भी जानकारी दी है कि नागपुर मंडल के गोंडिया स्टेशन पर ट्रैक परिवर्तन कार्य के चलते कानपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में 25 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी।

निरस्त रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
18237 कोरबा–अमृतसर: 5 से 25 अप्रैल
18238 अमृतसर–बांद्रा टर्मिनस: 7 से 27 अप्रैल
12410 हजरत निजामुद्दीन–रायगढ़: 2, 4, 6 से 9, 11, 13 से 16, 18 और 20 से 22 अप्रैल
12409 रायगढ़–हजरत निजामुद्दीन: 4, 6, 8 से 11, 13, 15 से 18, 20 और 22 से 24 अप्रैल
12807 विशाखापट्टनम–हजरत निजामुद्दीन: 5, 7 से 9, 11, 12, 14 से 16, 18 से 19, 21 से 23 अप्रैल
12808 हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम: 7, 9 से 11, 13 से 14, 16 से 18, 20, 21 और 23 से 25 अप्रैल
एक ट्रेन देरी से चलेगी
इसके अलावा जयपुर मंडल के झर-जटवाड़ा खंड में कार्य के कारण ट्रेन संख्या 12404 लालगढ़–प्रयागराज/सूबेदारगंज
22 फरवरी को लालगढ़ स्टेशन से 60 मिनट देरी से रवाना होगी।

यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांच लें, समय रहते टिकट बुक कराएं और निरस्तीकरण की जानकारी पर नजर बनाए रखें।

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News