फैक्ट्री श्रमिक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका

संवाद 24 संवाददाता। पुखरायां कस्बे के राजीव नगर मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक फैक्ट्री श्रमिक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान अभिषेक उर्फ करन (30) पुत्र केशव गौतम के रूप में हुई है। वह कस्बे की एक फैक्ट्री में काम करता था। उसके माता-पिता नबीपुर स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं। बताया गया है कि करीब छह माह पहले पारिवारिक विवाद के बाद उसकी पत्नी प्रियंका, पांच वर्षीय पुत्र वंश और दो वर्षीय पुत्री परी को लेकर मायके राठ चली गई थी। इसके बाद से अभिषेक मानसिक तनाव में रह रहा था।

मंगलवार रात उसने अपने घर के कमरे में यह कदम उठाया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। चौकी प्रभारी पुखरायां के अनुसार, प्राथमिक छानबीन में पारिवारिक कलह को घटना का कारण माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Pavan Singh
Pavan Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News