कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, 36 क्वार्टर बरामद
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से कुल 36 क्वार्टर देशी शराब बरामद की है। कार्रवाई भुन्ना और भवानीपुर गांव के आसपास की गई।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ उप निरीक्षक हसीब अहमद के नेतृत्व में टीम ने भुन्ना गांव निवासी अतुल कुमार (पुत्र अशोक कुमार शुक्ला) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 17 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई, जिसे वह अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक नंद लाल पाल ने भवानीपुर गांव निवासी हरेंद्र (पुत्र रामसिंह) को पकड़ा। उसके कब्जे से 19 क्वार्टर देशी शराब मिली। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह गांव में अधिक कीमत पर अवैध बिक्री की मंशा से शराब ले जा रहा था।
थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






