हसेरन में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक कुंतल अवैध शराब का लहन नष्ट

संवाद 24 संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में तिर्वा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने हसेरन कस्बे में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। अभियान में क्षेत्राधिकारी (सीओ) तिर्वा कुलबीर सिंह, आबकारी निरीक्षक स्वप्निल तथा इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष नीलम सिंह भी मौजूद रही।

प्राप्त सूचना के अनुसार, कस्बे में कुछ स्थानों पर कच्ची शराब तैयार किए जाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। सूचना के आधार पर बुधवार रात टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की, जहां घरों के आसपास शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लहन (कच्चा माल) बरामद हुआ।

कार्रवाई के दौरान लगभग एक कुंतल लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टीम ने संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से दूर रहने के निर्देश भी दिए।

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की शिकायत मिलती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News