लेलेपुर मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, चार युवक घायल; एक की हालत गंभीर

संवाद 24 संवाददाता। तालग्राम ताहपुर-इंदरगढ़ मार्ग स्थित लेलेपुर मोड़ पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालग्राम में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

घायलों में विपिन पटेल (25) की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। अन्य तीन घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के भगवंतपुर निवासी आमिर (24) पुत्र रफीक अपने साथी विपिन पटेल (25) पुत्र होरीलाल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर खनियांपुर निवासी बबलू (25) पुत्र बांकेलाल और विशाल (23) पुत्र रास प्यारी सवार थे, जो लेलेपुर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की ओर जा रहे थे। लेलेपुर मोड़ के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोड़ पर तेज गति और सावधानी न बरतने के कारण दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News