मतदाता सूची शुद्धिकरण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी, एसआईआर अभियान की समीक्षा

संवाद 24 संवाददाता। तहसील छिबरामऊ के निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को तालग्राम स्थित पीएमश्री विद्यालय में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) की बैठक लेकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने शुद्ध और समयबद्ध तरीके से प्रपत्र भरने के कड़े निर्देश दिए।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत फॉर्म-6 (नए मतदाता पंजीकरण), फॉर्म-7 (नाम विलोपन), फॉर्म-8 (संशोधन/शुद्धिकरण) तथा फॉर्म-8ए (स्थानांतरण) को नियमानुसार भरना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र नामों को समय रहते हटाया जाए, जिससे सूची की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

बैठक में घर-घर सत्यापन के दौरान उपयोग किए जाने वाले फॉर्म-30 की उपयोगिता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि फील्ड में एकत्र की गई सूचनाओं को तथ्यात्मक आधार पर दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि मतदाता सूची की शुद्धता काफी हद तक बीएलओ की सक्रियता और जिम्मेदारी पर निर्भर करती है।

ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के नाम प्राथमिकता के आधार पर जोड़े जाएं। इसके साथ ही महिला, दिव्यांग तथा वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के नामों की विशेष निगरानी रखने और प्रपत्रों की ऑनलाइन फीडिंग तथा समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीएलओ सुपरवाइजर शेख गुलफाम हुसैन, पुष्पकांत मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार पाल, मेराज खान, पिंटू राज सहित कई बीएलओ उपस्थित रहे।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News