ठठिया के इंद्रेश्वर नाथ मंदिर से कांवड़ यात्रा प्रारंभ, कांवड़िए लोधेश्वर महादेव में करेंगे जलाभिषेक

Share your love

संवाद 24 संवाददाता। ठठिया स्थित इंद्रेश्वर नाथ मंदिर से कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा विधिवत रूप से प्रारंभ हुई। पिछले लगभग दस वर्षों से लगातार क्षेत्र के कांवड़िए इस धार्मिक परंपरा को निभाते हुए यात्रा में भाग ले रहे हैं, जिससे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

यात्रा में शामिल कांवड़िए नानामऊ घाट पहुंचकर गंगा जी से पवित्र जल भरेंगे और इसके बाद बाराबंकी स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों का मानना है कि इस पावन यात्रा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति का संदेश फैलता है।

कांवड़ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने कांवड़ियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान कांवड़िए अनुज, सौरभ, रवि, अजय, ऋषि, प्रांशु, विपिन, हर्षित सहित अनेक कांवड़िए उपस्थित रहे, जो कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए प्रस्थान कर गए।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News