ठठिया थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत

संवाद 24 संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के करीब 200 किलोमीटर के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र स्थित नसरापुर गांव निवासी 65 वर्षीय महिपाल सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि वह इंदरगढ़ क्षेत्र से अपनी बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे।

गुरुवार को लौटते समय एक्सप्रेस-वे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद यूपीडा कर्मचारियों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। ठठिया थाना प्रभारी देवेश पाल ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News