एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस पलटने से 40 यात्री जख्मी

संवाद 24 संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए। हादसे के समय बस में लगभग 80 यात्री मौजूद थे। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी।

प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार दुर्घटना का कारण बस चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। चालक के नियंत्रण खोने से बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस और एक्सप्रेसवे राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सभी घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है।

सौरिख थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने एक्सप्रेसवे पर यातायात को सामान्य करा दिया है तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News