मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 50 मरीजों की जांच, मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े

संवाद 24 संवाददाता। हसेरन क्षेत्र में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मढ़पुरा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।

आरोग्य मेले के दौरान सभी मरीजों को निःशुल्क जांच और दवाइयों की सुविधा प्रदान की गई। शिविर में डॉ. मनीष कुमार के साथ विकास सिंह (फिजिशिशियन), विमला देवी (स्टाफ नर्स), उपेंद्र सिंह (एलटी), जितेंद्र सिंह, सुमित कुमार तथा जांचकर्ता अवनीश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मल जगदीश निर्मल ने बताया कि ब्लॉक हसेरन के अंतर्गत मढ़पुरा के अलावा नादेमऊ, इन्दरगढ़, सुखसेनपुर और तरींद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मौसम परिवर्तन के कारण इन सभी केंद्रों पर मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक दर्ज की गई।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News