गौरनपुरवा गांव में मारपीट का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के गौरनपुरवा गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी विजय पुत्र रामकिशन की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित विजय ने ठठिया थाना प्रभारी को दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे गांव के ही दीपू पुत्र खिलाड़ी और उसकी मां रेश्मा उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट की इस घटना में विजय को चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले की जांच की और घायल विजय का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
ठठिया थाना पुलिस के अनुसार जांच में घटना सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






