ठठिया थाना क्षेत्र में बंद घर से नकदी व जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

संवाद 24 संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरनगर गांव में एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा नकदी व जेवर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ठठिया थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

खैरनगर निवासी राम मोहन पुत्र हाकिम सिंह के अनुसार, वह 28 जनवरी की रात अपने मकान में ताला लगाकर गांव में ही स्थित दूसरे मकान में सोने चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे बक्से से करीब 50 हजार रुपये नकद तथा लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए।

घटना की जानकारी होने पर पीड़ित राम मोहन ने ठठिया थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि चोरी से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है।

वहीं इस मामले में ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है, जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News