मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, परेड की सलामी लेकर किया ध्वजारोहण

संवाद 24 संवाददाता। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उनकी पत्नी ज्योत्सना तिवारी, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समारोह के दौरान मंत्री असीम अरुण ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया। परेड में प्रथम कमांडर सीओ कुलवीर सिंह, द्वितीय कमांडर सुखपाल सिंह (आरआई, पुलिस लाइन) और तृतीय कमांडर इमरान अली (आरटीसी आउटडोर प्रभारी) को सराहना पत्र प्रदान किया गया।

इसके अलावा प्लाटून कमांडर शाहिल शर्मा, द्वितीय प्लाटून कमांडर हितेश कुमार, तृतीय प्लाटून कमांडर इमरान खान, मिशन शक्ति की प्लाटून कमांडर दीपांजलि शर्मा, होमगार्ड प्लाटून कमांडर राहुल पाल तथा एनसीसी कैडेट्स के प्लाटून कमांडर हिमांशु पाल को भी सम्मानित किया गया।

परेड की तैयारी में अहम भूमिका निभाने वाले हवलदार मेजर बिनोद कुमार पाठक और रणजीत सिंह को राष्ट्रपति सेवा मेडल से नवाजा गया। वहीं मिशन शक्ति के तहत बेहतर कार्य के लिए श्रीपाल (मुख्य आरक्षी, नागरिक पुलिस) और विजय कुमार (मुख्य आरक्षी, गणना कार्यालय पुलिस लाइन) को मेडल प्रदान किए गए। पीआरवी कमांडर रमेश तथा एलआईयू के राहुल पटेल को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न हिस्सों में प्रभातफेरियां निकाली गईं, जिनमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

शहर में योगी सेना प्रमुख पवन पांडेय के नेतृत्व में एक भव्य देशभक्ति जुलूस भी निकाला गया। यह जुलूस ग्वाल मैदान से शुरू होकर रामनरायन चौराहा, पीतल मंडी, छोटा चौराहा और लाखन तिराहा होते हुए पुनः ग्वाल मैदान पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान देशभक्ति नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News