सौरिख में 15 वर्षीय किशोरी लापता, गांव के युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

संवाद 24 संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भावलपुर चौकी क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी बीते 20 जनवरी की शाम करीब 7 बजे घर से पड़ोस में जाने की बात कहकर निकली थी। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास उसकी तलाश शुरू की।

काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि गांव का ही युवक अजय शाक्य पुत्र कृष्ण कुमार शाक्य किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि जब परिजनों ने इस संबंध में युवक के परिवार से बातचीत करने का प्रयास किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट पर आमादा हो गए।

इसके बाद किशोरी की मां ने थाना सौरिख में तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम किशोरी और आरोपी युवक की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात कही गई है।

Shivpratap Singh
Shivpratap Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News