घने कोहरे में पिकअप–ट्रक की सीधी टक्कर, 22 वर्षीय चालक गंभीर घायल
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। अमृतपुर थाना क्षेत्र के राजपुर कस्बे में गुरुवार सुबह घने कोहरे के बीच पिकअप और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सर्द मौसम के बावजूद घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, जरियानपुर की ओर से आ रही पिकअप जैसे ही राजपुर पहुंची, सामने से फर्रुखाबाद की ओर से बदायूं जा रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में गुलाल नगला निवासी 22 वर्षीय हरिओम पुत्र दलवीर (थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोनू शाक्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसआई सूरज, कल्लू सिंह और सुरेश ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस द्वारा राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया गया कि पिकअप सीपी डेयरी से संबद्ध थी और अमृतपुर क्षेत्र के विभिन्न प्वाइंटों से दूध संग्रह कर प्लांट की ओर जा रही थी। घायल चालक के पिता दलवीर ने बताया कि हरिओम पिछले चार वर्षों से पिकअप लोडर चलाने का कार्य कर रहा है और रोज की तरह सुबह करीब 6:30 बजे घर से निकला था।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह घना कोहरा और सीमित दृश्यता मानी जा रही






