बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में फर्रुखाबाद में प्रदर्शन : अखिल भारत हिंदू महासभा ने फूंका पुतला, केंद्र से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुद्दा उठाने की मांग
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। फर्रुखाबाद में बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचारों के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा ने सोमवार शाम प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोहिया मूर्ति से आवास विकास तिराहा तक कैंडल मार्च निकाला, इसके बाद नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है और भारत सरकार से अपील की कि इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से देश-विदेश में रहने वाले सनातन धर्मावलंबियों में आक्रोश है। संगठन ने केंद्र सरकार से कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप और पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान आवास विकास तिराहा पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। कार्यक्रम में महासभा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।






