नवाबगंज CHC में मौसम का असर : ओपीडी में रोजाना उमड़ रही मरीजों की भीड़

संवाद 24 संवाददाता। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का सीधा असर नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर देखने को मिल रहा है। यहां ओपीडी में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है और प्रतिदिन औसतन 150 से अधिक लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

सीएचसी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों में सबसे अधिक शिकायतें वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, एलर्जी और सिरदर्द की सामने आ रही हैं। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर और डॉक्टर कक्षों के बाहर मरीजों की कतारें लगने लगी हैं, जिससे स्वास्थ्य केंद्र में दिनभर चहल-पहल बनी रहती है।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. गौरव राजपूत ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव और मौसम के बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज की जांच की जा रही है और आवश्यकतानुसार दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतें, गर्म कपड़ों का प्रयोग करें, स्वच्छता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News