1971 युद्ध के वीरों को नमन: विजय दिवस पर फर्रुखाबाद में सपा सैनिक प्रकोष्ठ का कैंडल मार्च
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के.के. यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जो आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से शुरू होकर डॉ. राममनोहर लोहिया की प्रतिमा तक शांतिपूर्वक निकाला गया।
हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों के बलिदान को नमन किया और देश की एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मार्च के दौरान पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य और त्याग हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का बलिदान देश की नींव को मजबूत करता है और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।
सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के.के. यादव ने 1971 के युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय को याद करते हुए कहा कि जवानों का योगदान अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेना के सम्मान और देशहित के मुद्दों पर सदैव एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी को सफलता दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे। वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि जब स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव रक्षा मंत्री थे, तब सेना के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनका असर आज भी दिखाई देता है।
कार्यक्रम में जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, शशांक सक्सेना, व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष रोमित सक्सेना, फ्रंटल संगठन प्रभारी रामपाल सिंह यादव, प्रदेश सदस्य सैनिक प्रकोष्ठ बेच लाल यादव, कश्मीर सिंह, उमेश यादव, संतोष यादव, आशीष शर्मा, दीप सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, चंद्र यादव, जितेंद्र यादव, शिवशंकर शर्मा, सुशील कुमार, शंभू दयाल, रूप सिंह यादव, जगदीश चंद्र यादव, रामाधार, कमल हसन, पवन कुमार, एडवोकेट राकेश सिंह जादौन, राजपाल यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा), पूजा कठेरिया (महानगर अध्यक्ष महिला सभा), प्रतिभा यादव (प्रदेश सचिव महिला सभा), अनिल कुमार, अमित यादव और रजत क्रांतिकारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






