फर्रुखाबाद में ‘वंदेमातरम यात्रा’ की तैयारियां तेज, विभिन्न संगठनों ने भरी हुंकार, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

संवाद 24 फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में हर वर्ष की तरह इस बार भी ‘वंदेमातरम यात्रा’ को भव्य रूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया है। इसी क्रम में फतेहगढ़ के इटावा–बरेली हाईवे स्थित मांझी रेस्टोरेंट में हिंदू महासभा के नेतृत्व में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा कि वंदेमातरम यात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसे सफल बनाने के लिए सभी संगठनों और समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर सहभागिता निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जब सभी एक मंच पर जुटेंगे, तभी यात्रा अपने उद्देश्य को पूर्ण कर पाएगी।

बताया गया कि यात्रा पूर्व की भांति पांडेश्वर नाथ मंदिर, रेलवे रोड से प्रारंभ होगी, जिसमें भारत माता की भव्य झांकी शामिल रहेगी। पूरी यात्रा देशभक्ति के रंग में सराबोर रहेगी और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम का संदेश देगी।

हालांकि इस बार यात्रा की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रस्तावित तिथि 23 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व होने के कारण लोगों के त्योहारों में व्यस्त रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है।

प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने भी सभी संगठनों से यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। वहीं, सेंट्रल जेल व्यापार मंडल के महामंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित से जुड़ी इस यात्रा में व्यापारी वर्ग भी बड़ी संख्या में भागीदारी करेगा। संगठन के अध्यक्ष योगेश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि इस बार वंदेमातरम यात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में पंकज दीक्षित, अजय दुबे (अज्जू), पवनेश कुमार (पिंकू), पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, राजन मिश्रा, गोविंद दुबे, गोविंद अग्निहोत्री, राहुल उपाध्याय, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अर्पित अग्निहोत्री, डॉ. रवि राजपूत, देवेंद्र सक्सेना (पिंटू), कोषाध्यक्ष आशीष यादव, देवेंद्र सक्सेना (मांझी रेस्टोरेंट), प्रवेंद्र उपाध्याय और डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवम दुबे ने किया।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News