छत पर खेलते समय हादसा: 6 साल की मासूम नीचे गिरी, हालत गंभीर, लोहिया अस्पताल में भर्ती

संवाद 24 संवाददाता।
जिले के बढ़पुर विकास खंड क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना कादरीगेट क्षेत्र के गांव अमेठी कोहना में छत पर खेल रही छह वर्षीय बच्ची अचानक संतुलन खो बैठी और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल लोहिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल बच्ची की पहचान दिशा (6) पुत्री विकास के रूप में हुई है। बताया गया कि बच्ची घर की छत पर खेल रही थी, इसी दौरान पैर फिसलने से वह सीधे नीचे आ गिरी। गिरने से उसे सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बिना देरी किए बच्ची को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराते हुए चिकित्सकों से इलाज शुरू कराया।

लोहिया अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने बताया कि बच्ची को गंभीर अवस्था में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर निगरानी में रखा गया है और आवश्यक जांचें की जा रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की जानकारी बच्ची की मां गीता ने अस्पताल प्रशासन को दी है। फिलहाल परिजन बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News