फर्रुखाबाद: आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, सवर्ण आर्मी ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

संवाद 24, फर्रुखाबाद में सवर्ण आर्मी ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। संगठन का कहना है कि आरक्षण की नीति जाति नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति के आधार पर तय की जानी चाहिए, ताकि वास्तव में जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

फतेहगढ़ स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि देश में सभी नागरिकों के लिए समान रूप से आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए।

जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो संगठन आने वाले समय में व्यापक आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होगा। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह सहित सवर्ण आर्मी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News