कायमगंज में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार हितों पर मंथन

संवाद 24, फर्रूखाबाद। कायमगंज नगर के पटवन गली स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने की, जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों और संगठन के विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में तहसील अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, महासचिव भूपेंद्र सिंह के साथ अकमल मंसूरी, दानिश खान, प्रभीत यादव, मजहर अली, मुनीष श्रीवास्तव, अंशुल गुप्ता और नीरज गुप्ता समेत कई वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे।

इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा पत्रकारों के हितों की प्रभावी रक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पत्रकारों से संगठन के विस्तार और सक्रियता बढ़ाने के लिए सुझाव भी मांगे गए।

जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद पूरी तरह पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना ही पत्रकार की असली पहचान है।

बैठक के अंत में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News