स्वर्ग धाम के सुंदरीकरण और रास्ता चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, विधायक निधि से होंगे विकास कार्य

संवाद 24, फर्रूखाबाद । जिले के स्वर्ग धाम अंत्येष्टि स्थल को सुविधाजनक और आधुनिक बनाने की दिशा में प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्वर्ग धाम के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण और आवागमन के रास्तों के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।

डीएम ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल के सुंदरीकरण को लेकर माननीय विधायक द्वारा प्रस्ताव दिया गया था। उसी प्रस्ताव के तहत विधायक निधि से किए जाने वाले कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी आकलन किया गया कि अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के अंतर्गत और कौन-कौन से कार्य प्रस्तावित किए जा सकते हैं, जिससे यह स्थल अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और आमजन के लिए सुविधाजनक बन सके।

उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य है कि अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और स्वर्ग धाम में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दिशा में जनहित से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से स्वर्ग धाम को एक बेहतर, सम्मानजनक और सुगम अंत्येष्टि स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम जारी है।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News