10 साल का मासूम आशुतोष लापता, कन्नौज से आया डॉग स्क्वॉड भी नहीं लगा सका सुराग
Share your love

संवाद 24 फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोरीखेड़ा में 10 वर्षीय बालक के गायब होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार शाम से लापता मासूम आशुतोष का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
खेत से लौटते समय गायब हुआ बच्चा
परिजनों के अनुसार आशुतोष बुधवार शाम करीब 5:30 बजे घर से बाहर निकला था और इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन और ग्रामीण देर रात तक खेतों, रास्तों और आसपास के गांवों में खोजते रहे, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला।
पुलिस सक्रिय, डॉग स्क्वॉड भी आया

सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और पड़ोसी जिले कन्नौज से डॉग स्क्वॉड बुलाया।
डॉग स्क्वॉड का जैकी कई स्थानों तक गया, खेतों और रास्तों में लंबे समय तक सर्च किया, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
जांच उपनिरीक्षक को सौंपी, CCTV खंगाले जा रहे
थाना प्रभारी राजेश राय ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच की जिम्मेदारी SI रामबाबू को दी गई है।पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है
उच्चाधिकारियों को भी मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है
परिजनों का बुरा हाल, ग्रामीणों में चिंता
आशुतोष के लापता होने से परिवार सदमे में है। गांव के लोग लगातार खोज में लगे हुए हैं और बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
पुलिस की अपील यदि किसी को भी बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत थाना जहानगंज से संपर्क करने की अपील की गई है।






