फर्रुखाबाद में बड़ा पुलिस फेरबदल: शहर कोतवाल, मेरापुर थानाध्यक्ष सहित पांच चौकी प्रभारी बदले
Share your love

संवाद 24 फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात जिले में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शहर कोतवाल, मेरापुर थानाध्यक्ष सहित पांच चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। अचानक हुए इस तबादला सूची ने पूरे पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है।
जारी आदेश के अनुसार, शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय को मेरापुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मेरापुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अब मऊदरवाजा थाना संभालेंगे।
सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी दर्शन सिंह को नई जिम्मेदारी शहर कोतवाल के रूप में सौंपी गई है।
इसके साथ ही कई चौकियों में भी फेरबदल किया गया है—
खुदागंज चौकी के प्रभारी शिव कुमार अब सेंट्रल जेल चौकी का प्रभार संभालेंगे।
आवास विकास चौकी प्रभारी अनिल कुमार को खुदागंज चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
रेलवे रोड चौकी प्रभारी राहुल कुमार को थाना अमृतपुर की अमृतपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
शमशाबाद में तैनात उपनिरीक्षक दीपक कुमार को थाना कादरी गेट क्षेत्र की आवास विकास चौकी का प्रभार सौंपा गया है।






