अहिल्यामाई में नाली विवाद के चलते महिला से मारपीट, ग्रामीणों पर केस दर्ज

संवाद 24 संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहिल्यामाई में नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, उसके दरवाजे पर ग्राम प्रधान द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान गांव के तीन ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध किया। विरोध के चलते बहस बढ़ी और आरोप है कि तीनों ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई।

घटना के बाद पीड़िता ने राजेपुर थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घायल महिला का राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Charan Preet Singh
Charan Preet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News