फर्रुखाबाद में आवारा पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाकर सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, रात में बढ़ेगी दृश्यता

फर्रुखाबाद में सड़क हादसों को कम करने और आवारा पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में ट्रैफिक प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने शहर के कई इलाकों में घूमते गायों और कुत्तों को रेडियम बेल्ट पहनाए।

अंधेरे में दूर से दिखेंगे पशु
रेडियम से बनी ये बेल्ट्स कम रोशनी या रात के समय दूर से चमकती हैं, जिससे वाहन चालकों को सड़क पर मौजूद पशुओं की तुरंत जानकारी मिल जाती है। इस पहल से उन मार्गों पर हादसों की आशंका कम होगी, जहां आवारा पशुओं के चलते दुर्घटनाएं आम हो जाती हैं।

शहर भर में चला अभियान
यह अभियान अर्राह पहाड़पुर सहित कई क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा और पशु संरक्षण के इस प्रयास में सहयोग करें।

स्थानीय नागरिकों ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे मानवीय और सुरक्षित यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News