निरीक्षण के दौरान अस्पताल की गंदगी पर महिला आयोग सदस्य ने जताई नाराज़गी, CMS को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

संवाद 24 | फर्रुखाबाद
शनिवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने फर्रुखाबाद में निरीक्षण एवं जनसुनवाई कार्यवाही की। लोहिया (महिला) अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने साफ-सफाई की बिगड़ी स्थिति पर नाराज़गी जताई और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) को तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए।

सुनीता सैनी सबसे पहले फतेहगढ़ के विकास भवन सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई में शामिल हुईं। इसमें 70 महिलाएं उपस्थित रहीं, जिनमें से 10 ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्याएं दर्ज कराई। उन्होंने अधिकारियों को सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान करने को कहा।

इसके बाद उन्होंने राजेपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, सीएमओ कार्यालय और जिला जेल का निरीक्षण किया।

लोहिया अस्पताल (महिला) में निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसूताओं से भोजन, नाश्ते और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जैसे ही वह एसएनसीयू वार्ड की ओर बढ़ीं, रास्ते में गंदगी देखकर उन्होंने कड़ी नाराज़गी जताई और कहा कि मरीजों की संवेदनशील स्थिति में इस तरह की लापरवाही अस्वीकार्य है। उन्होंने CMS को तत्काल सफाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, CO सिटी, महिला थाना अध्यक्ष, आबकारी अधिकारी, परियोजना निदेशक, चाइल्ड हेल्पलाइन व HEW के कार्मिक और जेंडर स्पेशलिस्ट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News