फर्रुखाबाद में ABVP ने रानी लक्ष्मी बाई जयंती पर 1000 प्रतिभावान छात्रों का किया सम्मान

संवाद 24 | फर्रुखाबाद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा फर्रुखाबाद में रानी लक्ष्मी बाई जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न डिग्री और इंटर कॉलेजों से आए 1000 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनमें अकादमिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी शामिल रहे।

समारोह में दुर्भाषा ऋषि आश्रम के पीठाधीश्वर महंत ईश्वर दास महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई की वीरता और संघर्ष देशभक्ति और समाजसेवा की प्रेरणा है। उन्होंने युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुमन राठौर, मुख्य वक्ता प्रियंका माथुर और वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानेश दीक्षित ने भी रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

प्रांत कार्यसमिति सदस्य शिवम कुशवाह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाना है, ताकि वे जीवन में बेहतर दिशा में आगे बढ़ सकें।
नगर अध्यक्ष प्रशांत कटियार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थी वर्ग को नई ऊर्जा देते हैं।
नगर मंत्री प्रेम अग्निहोत्री ने अतिथियों और छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और इस कार्यक्रम को विचारों और अनुभवों को साझा करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

कार्यक्रम का संचालन पलक तिवारी ने किया।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News