बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव
Share your love

बिहार चुनाव में NDA की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
फर्रुखाबाद: (संवाद 24 ब्यूरो) बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत के बाद फर्रुखाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह के साथ जश्न मनाया। मतगणना शुरू होने के बाद से ही उत्साहित कार्यकर्ता जैसे-जैसे एनडीए को जीत मिलती गई, उनका जोश बढ़ता गया।
भव्य आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोको पायलट फव्वारा के पास एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जमकर आतिशबाजी की और ढोल-बाजों की थाप पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, सतपाल सिंह, शिवम मिश्रा, जितेंद्र सिंह, प्रभात अवस्थी, राजकुमार वर्मा, कमला राठौर, शिवराग रस्तोगी आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी इस अवसर पर होली खेली और पटाखे चलाकर मिठाई बांटी।
नेतृत्व की सराहना
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी नेताओं की कुशल रणनीति का परिणाम है।
फर्रुखाबाद के स्थानीय नेताओं का जमावड़ा
खुशी के इस मौके पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा पर भी एकत्रित होकर जश्न मनाया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को माला पहनाई और एक-दूसरे को तथा राहगीरों को मिठाई खिलाई।
इस जश्न में प्रमुख रूप से पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील चक, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे के पति अरुण दुबे, नगर भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, डॉ. विकास शर्मा, रश्मि दुबे, और ओंकारेश्वर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।






