गैंगस्टर केस में कानूनी दांव-पेच, अनुराग दुबे की जमानत पर संदेह बरकरार

संवाद 24 संवाददाता। जनपद के चर्चित गैंगस्टर एक्ट मामले में आरोपी अनुराग दुबे उर्फ “डब्बन” की जमानत अर्जी पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) दीपेंद्र कुमार सिंह की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच आपराधिक इतिहास (क्रिमिनल हिस्ट्री) को लेकर कानूनी बहस सामने आई।

सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत के समक्ष आरोपी का आपराधिक इतिहास प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष ने इसे जमानत का विरोध करने के आधार के रूप में रखा। वहीं बचाव पक्ष ने पुलिस द्वारा दाखिल दस्तावेजों पर आपत्ति जताई और कहा कि प्रस्तुत क्रिमिनल हिस्ट्री की प्रमाणित (पक्की) प्रति उपलब्ध कराए बिना प्रभावी बहस संभव नहीं है। बचाव पक्ष ने अदालत से प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के लिए आवेदन भी दिया।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बचाव पक्ष के आवेदन पर विचार करते हुए मामले की सुनवाई आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। न्यायालय ने अगली सुनवाई की तिथि 6 मार्च निर्धारित कर दी है। अब अदालत में अगली तारीख पर यह स्पष्ट होगा कि दस्तावेजों की प्रमाणिकता और उपलब्ध कराई गई प्रतियों के आधार पर जमानत अर्जी पर अंतिम बहस हो सकेगी या नहीं। फिलहाल आरोपी को राहत नहीं मिल सकी है और जमानत पर फैसला अगली सुनवाई तक टल गया है।

Anuj Singh
Anuj Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News