भाकियू टिकैत फर्रुखाबाद में संगठन विस्तार, युवा जिलाध्यक्ष बनने पर हुआ जोरदार स्वागत

संवाद 24 संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष के रूप में अनुज राजपूत को मनोनीत किया गया है। 31 जनवरी 2026 को फर्रुखाबाद स्थित संगठन के जिला कार्यालय पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने अनुज राजपूत को फूल-माला पहनाकर बधाई दी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुज राजपूत के संगठन में शामिल होने के बाद से उन्होंने युवाओं को जोड़ा है और किसानों के लिए दिन-रात काम किया है। कटियार ने उम्मीद जताई कि अनुज राजपूत जिला संगठन के साथ मिलकर किसानों की समस्याओं को हल करने में मदद करते रहेंगे।

नव नियुक्त युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत ने अपने संबोधन में शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष अजय कटियार सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे। राजपूत ने कहा कि वे जनपद में युवाओं और किसानों को संगठन से जोड़ेंगे और उनकी समस्याओं को जिला प्रशासन के माध्यम से हल करवाएंगे।

इसी कार्यक्रम के दौरान, स्थानीय अभिसूचना इकाई जनपद फर्रुखाबाद के उप निरीक्षक एवं संकिसा यूनिट प्रभारी के.सी. चौधरी को भी विदाई दी गई। उनके सेवानिवृत्त होने पर जिला कार्यालय पहुंचे चौधरी को संगठन के लिए किए गए कार्यों हेतु सभी पदाधिकारियों और किसानों ने शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जगन्नाथ शाक्य, गोपी शाक्य, अभय यादव, कृष्ण गोपाल मिश्रा, सुशील दीक्षित बाबा जी, पुजारी कटियार, अरविंद गंगवार, मुकेश शर्मा, संजीव यादव, राजेश गंगवार, विजय सिंह शाक्य, अनीश सिंह सोनू सोमवंशी, रामप्रकाश पाल, टिंकू यादव, शिवराम शाक्य, अंकेश गंगवार, सतीश कठेरिया, गंगा सिंह, संजय सिंह, अजीत सोमवंशी, आशीष यादव, राघवेंद्र सिंह, डंपी यादव, अमित कठेरिया सहित बड़ी संख्या में किसान और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Anuj Singh
Anuj Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News