फर्रुखाबाद: किसान के घर से नकदी व जेवर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

संवाद 24 संवाददाता।नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला कोटला में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला कोटला निवासी किसान नाजिम परिवार सहित घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर के बगल में स्थित खाली प्लॉट के सहारे छत पर चढ़े और फिर जीने के रास्ते नीचे उतरकर कमरे तक पहुंच गए।

चोरों ने कमरे की कुंडी खोलकर अंदर रखी अलमारी को खंगाल डाला। अलमारी से लगभग 10 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी झुमकी और दो जोड़ी पायल चोरी कर ली गईं। चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर उसी रास्ते से फरार हो गए।

रात करीब दो बजे खटपट की आवाज सुनकर गृहस्वामी की नींद खुली, लेकिन तब तक चोर मौके से भाग चुके थे। जब नाजिम कमरे में पहुंचे तो सामान बिखरा देख घटना की जानकारी हुई।
पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं, इस वारदात के बाद मोहल्ले के लोगों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Anuj Singh
Anuj Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News