कानून का रखवाला कटघरे में: दारोगा पर पत्नी से मारपीट कर दूसरी मंजिल से फेंकने का आरोप

संवाद 24 संवाददाता। पुलिस लाइन में तैनात दारोगा विवेक कुमार राणा पर अपनी पत्नी साधना सिंह को दूसरी मंजिल से फेंकने का आरोप लगा है। विवाद के बाद साधना सिंह खिड़की से नीचे गिरीं, जिससे उनकी रीढ़ और पैर की हड्डी टूट गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने पति पर नशे की हालत में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

दारोगा विवेक राणा पर पत्नी को फेंकने का आरोपपत्नी साधना सिंह की रीढ़ और पैर की हड्डी टूटीपीड़िता ने पति पर नशे में मारपीट का आरोप लगाया पुलिस लाइन में तैनात दारोगा विवेक कुमार राणा कादरीगेट थाना क्षेत्र के मुहल्ला रेटगंज में डिस्ट्रिक कोआपरेटिव फर्रुखाबाद कार्यालय की ऊपरी मंजिल पर बने हाल व कमरों में रह रहे हैं।

गुरुवार शाम उनका 45 वर्षीय पत्नी साधना सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने मकान से तेज आवाजें आती सुनीं। कुछ देर बाद साधना सिंह खिड़की से नीचे आकर गिरीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। दारोगा विवेक कुमार घायल पत्नी को शाम छह बजे ई-रिक्शा से आवास विकास कालोनी स्थित डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने पत्नी के बीमार होने की जानकाकरी दी

डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस बीच दारोगा विवेक कुमार राणा अस्पताल से चले गए। चिकित्सक ने बताया कि साधना की रीढ़ व पैर की हड्डी टूटी है। पैर में घाव पर छह टांके लगाए गए हैं। हालत गंभीर होने से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

साधना ने बताया कि वह जनपद बदायूं थाना बिसौली के गांव पछिया की निवासी हैं। पति ने ही उन्हें छत से नीचे फेंक दिया है। वह नशा करने के आदी हैं। पुत्र की शादी में भी पति ने उनके साथ मारपीट की थी। कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल कुमार चौधरी भी लोहिया अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय कमरा बंद कर महिला के बयान दर्ज किए।

Anuj Singh
Anuj Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News