मेला रामनगरिया में विकास प्रदर्शनी का आगाज़ 10 जनवरी से, 40 स्टॉल लगेंगे; मौके पर ही होगा योजनाओं का रजिस्ट्रेशन

संवाद 24 संवाददाता। पांचाल घाट पर आयोजित मेला रामनगरिया में 10 जनवरी से विकास प्रदर्शनी शुरू होने जा रही है। मेले में कल्पवास कर रहे हजारों संतों और श्रद्धालुओं के लिए यह प्रदर्शनी आकर्षण का नया केंद्र बनेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अब विकास से जुड़ी योजनाओं और उत्पादों की झलक भी मेले में देखने को मिलेगी।

यह विकास प्रदर्शनी प्रशासनिक पंडाल के सामने लगाई जाएगी, जहां कुल 40 स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभाग अपनी योजनाओं, सेवाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे। साथ ही स्वयं सहायता समूह (SHG) और एक जिला एक उत्पाद (ODOP) से जुड़े उत्पादों का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे स्थानीय कारीगरों और समूहों को बढ़ावा मिलेगा।

मौके पर ही होगा पंजीकरण
जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने गुरुवार को प्रदर्शनी की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विकास प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए विशेष पंजीकरण स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां इच्छुक लोग मौके पर ही आवेदन और रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

प्रशासनिक तैयारियां तेज
प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शनी के जरिए सरकार की योजनाओं को सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कल्पवास और मेले में आने वाले श्रद्धालु एक ही स्थान पर जानकारी लेने के साथ योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

मेला रामनगरिया में आयोजित यह विकास प्रदर्शनी न केवल जन जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि स्थानीय उत्पादों और सरकारी योजनाओं को भी व्यापक मंच प्रदान करेगी।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News