लाठी-डंडों से बर्बर पिटाई, टूटे हाथ-पैर, दो घंटे तक तड़पता रहा ट्रांसपोर्टर, साझेदारी के विवाद में खौफनाक हत्या
Share your love

संवाद 24 संवाददाता। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के महावीर नगर निवासी ट्रांसपोर्टर बालमुकुंद दुबे की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पिंटू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, मुख्य आरोपी गजेंद्र सिंह और उसके दोनों बेटे फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में सामने आया है कि बालमुकुंद की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई। पहले उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनका एक हाथ और एक पैर टूट गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें कैंटर में डालकर नारखी क्षेत्र ले जाया गया और सड़क किनारे फेंक दिया गया, जहां करीब दो घंटे तक तड़पने के बाद उनकी मौत हो गई।
सीओ सिटी प्रवीण तिवारी ने बताया कि आरोपी पिंटू सिंह निवासी ककरऊ कोठी, थाना उत्तर को सोमवार सुबह 11:38 बजे नगला पान सहाय स्थित शनिदेव मंदिर के पास से इंस्पेक्टर अंजीश कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया। वह वारदात के बाद फरार होने की फिराक में था।
पूछताछ में पिंटू ने बताया कि उसके भाई गजेंद्र सिंह और बालमुकुंद दुबे के बीच करीब 30 साल से ट्रांसपोर्ट कारोबार में साझेदारी थी। साझेदारी के तहत चार कैंटर खरीदे गए थे और हाथीघाट व फिरोजाबाद के जैन मंदिर के पास कार्यालय संचालित किया जा रहा था। जैन मंदिर के पास स्थित कार्यालय की जमीन भी साझेदारी की ही थी।
रविवार को बालमुकुंद के एक कैंटर के साथ आने की सूचना पर सभी लोग ककरऊ कोठी स्थित ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय पहुंचे। वहां माल अनलोडिंग को लेकर विवाद हुआ, जो जल्द ही बढ़ गया। इसके बाद गजेंद्र सिंह, उसके बेटे अंकुश और नितिन तथा पिंटू बालमुकुंद को कैंटर सहित जैन मंदिर के पास स्थित जय भवानी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय ले गए।
आरोप है कि यहां बालमुकुंद द्वारा विरोध और कथित अभद्रता के बाद उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। बुरी तरह पिटाई में उसके हाथ और पैर टूट गए। हालात बिगड़ते देख आरोपी घबरा गए और उसे कैंटर में डालकर नारखी ले जाया गया। शाम सात बजे के बाद नितिन ने कैंटर सड़क किनारे खड़ा कर घायल बालमुकुंद को वहीं फेंक दिया और फरार हो गया।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी। घटना ने शहर में दहशत फैला दी है और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों में आक्रोश






