25 मार्च 2026 का वैदिक पंचांग एवं राशिफल

आचार्य मधुसूदन अग्निहोत्री (वैदिक ज्योतिष, कर्मकांड एवं धर्मनिर्णय विशेषज्ञ)।
वैदिक पंचांग
अंग्रेजी दिनांक – 25 मार्च 2026, बुधवार

कालगणना
सृष्टि संवत् – 1,95,58,85,127
युगाव्द – 5127
विक्रम संवत् – 2083
शक संवत् – 1948
सम्वत्सर – रौद्र
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत

मास, पक्ष एवं वार विवरण
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल
तिथि – सप्तमी दोपहर 12:02 तक, तत्पश्चात् अष्टमी
वार – बुधवार

नक्षत्र, योग एवं करण
नक्षत्र – मृगशिरा सुबह 10:08 तक, तत्पश्चात् आर्द्रा
योग – अतिगण्ड शाम 06:33 तक, तत्पश्चात् सुकर्मा
करण – तैतिल दोपहर 12:02 तक, फिर गर रात्रि 10:48 तक
चंद्र गोचर – वृषभ राशि में सुबह 08:48 तक, तत्पश्चात् मिथुन राशि

सूर्य, काल एवं मुहूर्त (फर्रुखाबाद स्थानीय समय)
सूर्योदय – 06:22
सूर्यास्त – 06:38
अभिजित मुहूर्त – कोई नहीं (बुधवार होने के कारण)
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:06 से 12:58 तक (26 मार्च)
राहुकाल – दोपहर 12:30 से 01:59 तक
दिशाशूल – उत्तर दिशा में (बुधवार होने के कारण)
पंचक – नहीं है

व्रत-पर्व विवरण
आज चैत्र नवरात्र का सातवां दिन है। आज “माँ कालरात्रि” की पूजा-अर्चना की जाएगी। माँ कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने वाली और भक्तों को शुभ फल देने वाली (शुभंकरी) हैं। आज “महा सप्तमी” का पावन पर्व है। आज रात्रि में माँ कालरात्रि की विशेष साधना और तंत्र-मंत्र अनुष्ठान के लिए अत्यंत शुभ समय है।

विशेष जानकारी
चन्द्रमा आज सुबह 08:48 पर बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। सुबह 10:08 तक मंगल का नक्षत्र मृगशिरा रहेगा, उसके बाद राहु का नक्षत्र आर्द्रा प्रारंभ होगा। आज बुधवारी सप्तमी और आर्द्रा नक्षत्र का संयोग बौद्धिक कार्यों, लेखन और नवीन शोध के लिए श्रेष्ठ है। माँ कालरात्रि की पूजा से भय और बाधाओं का नाश होता है।

दिशा-विवेक
पूर्व और दक्षिण दिशा में यात्रा आज अत्यंत शुभ।
उत्तर दिशा में यात्रा आवश्यक हो तो धनिया या तिल खाकर प्रस्थान करें।
सोते समय सिर पूर्व अथवा दक्षिण दिशा की ओर रखें।

आज का राशिफल 25 मार्च 2026, बुधवार

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग आपके कार्यक्षेत्र में सहायक सिद्ध होगा। छोटी दूरी की यात्रा लाभदायक रहेगी। माँ कालरात्रि की कृपा से आपके शत्रुओं का शमन होगा।
उपाय – भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और माँ कालरात्रि को गुड़ का भोग लगाएं।

वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आर्थिक लाभ के योग हैं। वाणी के प्रभाव से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। निवेश के लिए दिन उत्तम है। शाम के समय किसी मांगलिक चर्चा में शामिल हो सकते हैं।
उपाय – मस्तक पर सफेद चंदन लगाएं और “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” का जाप करें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय – कन्याओं को मीठा फल दान करें और माँ दुर्गा की आरती करें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की भागदौड़ से मानसिक थकान हो सकती है। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
उपाय – शिवलिंग पर जल और काले तिल अर्पित करें।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने मित्रों से मिलकर मन प्रसन्न होगा। व्यापारिक विस्तार की योजना सफल होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। दिन लाभकारी रहेगा।
उपाय – सूर्य नारायण को अर्घ्य दें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई नौकरी या पदोन्नति की संभावना प्रबल है। पिता के आशीर्वाद से कोई बड़ा काम बन सकता है। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय – भगवान गणेश को शमी पत्र चढ़ाएं और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। आज आपकी रुचि धार्मिक अनुष्ठानों और लंबी दूरी की यात्रा में रहेगी। समाज के प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा। मन में शांति और संतोष रहेगा।
उपाय – माँ लक्ष्मी के सम्मुख घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज वाणी पर संयम रखें और वाहन सावधानी से चलाएं। दोपहर के बाद स्थिति अनुकूल होगी। अचानक धन लाभ की संभावना है। तंत्र-मंत्र की विद्या में रुचि रखने वालों के लिए दिन उत्तम है।
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें और माँ कालरात्रि को नींबू की माला चढ़ाएं।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। व्यापार में नई साझेदारी से बड़ा लाभ मिल सकता है। आज आप अपनी कार्यशैली से विरोधियों का दिल जीत लेंगे। उत्तम भोजन का सुख मिलेगा।
उपाय – मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पुराने रोगों में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के योग हैं।
उपाय – शनि मंदिर में दीप जलाएं और ‘सिद्ध कुंजिका स्तोत्र’ का पाठ करें।

कुंभ (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। संतान की उन्नति से मन हर्षित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है।
उपाय – पक्षियों को सप्तधान्य खिलाएं और माँ दुर्गा को गुलाल चढ़ाएं।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। माता का स्नेह प्राप्त होगा। भूमि-भवन से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी।
उपाय – भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

Samvad 24 Office
Samvad 24 Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get regular updates on your mail from Samvad 24 News