6 मार्च 2026 का वैदिक पंचांग एवं राशिफल
Share your love

आचार्य मधुसूदन अग्निहोत्री (वैदिक ज्योतिष एवं धर्मनिर्णय विशेषज्ञ)।
वैदिक पंचांग
अंग्रेजी दिनांक – 6 मार्च 2026, शुक्रवार
कालगणना
कलियुग – 5127
विक्रम संवत् – 2082
शक संवत् – 1947
सम्वत्सर – सिद्धार्थी
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास, पक्ष एवं वार विवरण
मास – चैत्र
पक्ष – कृष्ण
तिथि – तृतीया रात्रि 09:33 तक, तत्पश्चात् चतुर्थी
वार – शुक्रवार
नक्षत्र, योग एवं करण
नक्षत्र – हस्त दोपहर 01:14 तक, तत्पश्चात् चित्रा
योग – गण्ड सुबह 10:11 तक, तत्पश्चात् वृद्धि
करण – वणिज सुबह 08:24 तक, फिर विष्टि (भद्रा) रात्रि 09:33 तक, फिर बव
चंद्र गोचर – कन्या राशि में रात्रि 02:32 तक, तत्पश्चात् तुला राशि
सूर्य, काल एवं मुहूर्त (फर्रुखाबाद स्थानीय समय)
सूर्योदय – 06:41
सूर्यास्त – 06:24
अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:09 से 12:53 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:08 से 01:00 तक (7 मार्च)
राहुकाल – सुबह 11:06 से दोपहर 12:33 तक
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में (शुक्रवार होने के कारण)
पंचक – नहीं है
भद्रा – सुबह 08:24 से रात्रि 09:33 तक (पाताल लोक की भद्रा)
व्रत-पर्व विवरण
आज चैत्र कृष्ण तृतीया है। शुक्रवार और हस्त/चित्रा नक्षत्र का संयोग भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि के लिए उत्तम है। आज “गणगौर पूजा” की तैयारी और सौंदर्य उपासना के लिए विशेष दिन है। वृद्धि योग होने के कारण आज किए गए शुभ कार्यों के फल में निरंतर बढ़ोत्तरी होगी।
विशेष जानकारी
चन्द्रमा आज देर रात्रि तक कन्या राशि में रहेंगे, उसके बाद शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। दोपहर 01:14 के बाद मंगल का नक्षत्र चित्रा प्रारंभ होगा, जो निर्माण कार्यों, कला और तकनीकी कौशल के लिए श्रेष्ठ है। भद्रा का वास पाताल लोक में होने के कारण इसका पृथ्वी पर विशेष अशुभ प्रभाव नहीं होगा।
दिशा-विवेक
पूर्व और उत्तर दिशा में यात्रा आज अत्यंत शुभ।
पश्चिम दिशा में यात्रा आवश्यक हो तो दही या शहद खाकर प्रस्थान करें।
सोते समय सिर पूर्व अथवा दक्षिण दिशा की ओर रखें।

आज का राशिफल 6 मार्च 2026, शुक्रवार
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। पुराने अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।
उपाय – माँ लक्ष्मी को गुलाब का इत्र अर्पित करें।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थियों के लिए सफलता भरा दिन है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आज आपकी कल्पनाशक्ति आपको व्यापार में लाभ दिलाएगी।
उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। माता का सहयोग आपके लिए संजीवनी बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी। शाम का समय मित्रों के साथ बीतेगा।
उपाय – गणेश जी को इलायची और मिश्री का भोग लगाएं।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आप किसी छोटी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।
उपाय – शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल चढ़ाएं।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे आपके बिगड़े काम बन जाएंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक चर्चा में शामिल हो सकते हैं। उत्तम भोजन का सुख मिलेगा।
उपाय – सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज मन प्रसन्न और ऊर्जावान रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए कार्य आपकी बुद्धिमानी से पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय – दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज कोई नया निवेश सोच-समझकर ही करें। देर रात्रि में चन्द्रमा आपकी राशि में आएंगे, जिससे मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी।
उपाय – माँ लक्ष्मी के मंदिर में कपूर जलाएं।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी। बड़े भाइयों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। संतान की उन्नति से मन हर्षित रहेगा।
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। नई नौकरी या पदोन्नति के योग बन रहे हैं। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय – मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाएं।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है।
उपाय – शनि मंदिर में दीप जलाएं।
कुंभ (गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अचानक कोई कार्य रुक सकता है, लेकिन धैर्य न खोएं। शाम के बाद स्थितियां सुधरने लगेंगी।
उपाय – “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन श्रेष्ठ है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
उपाय – भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।

